रतलाम में खबर का असर, 12 लाख रुपयों से होगा नाला निर्माण, जनप्रतिनिधि ने ग्रामीणों की समस्या सुनी

alot ratlam

रतलाम, 10 सितम्बर – ग्राम नेगरून के लोगों की समस्या को लेकर बीते दिनों कैमरा24 द्वारा दिखाई गई खबर का असर हुआ है. ग्रामीणों ने मुख्य रूप से गांव मार्ग पर हो रहे जलभराव और उससे पनप रहीं बीमारियों को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया था जिसकी खबर दिखाने के बाद अब आलोट जनपद अध्यक्ष कालू सिंह परिहार ने संज्ञान लेकर मौका मुआयना किया. ग्रामीणों ने जनपद अध्यक्ष को जलनिकासी की समस्या और गांव के बीचो-बीच बनीं शराब दुकान को लेकर आपत्ती जताई. हालांकि पानी निकासी के लिए जनपद प्रधान द्वारा जनपद निधि से 12 लाख रुपए नाला निर्माण के लिए स्वीकृत कराने की बात कही गई.