Headlines
morba singrauli

मोरवा पुलिस ने 6 लाख का अवैध गांजा जब्त किया

सिंगरौली। जिले में कोरोना संकट के बीच मोरवा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने गांजा माफिया पर बड़ी कार्यवाही की है जिसके तहत 6 लाख रूपयों के 21 गांजे के पेड़ जब्त किए गए है जिनका वजन लगभग 42 किलो 800 ग्राम बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

  • लगभग 21 गांजे के पेड़ जब्त किए गए
  • जब्त गांजे का वजन लगभग 42 किलो 800 ग्राम
  • दुल्हापाथर गांव में की जा रही थी खेती
  • मोरवा पुलिस ने एक आरोप को किया गिरफ्तार

https://youtu.be/4owsrQi1HBQ

दरअसल आरोपी बहादुर, एमपी यूपी के बाॅर्डर पर दुल्हापाथर गांव के पहाड़ी के पास अपने खेत में गांजे की खेती कर रहा था। जहां दबिश देकर पुलिस ने अवैध गांजे के पेड़ सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Back To Top