जियावन थाने में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट

jiyawan police station

सिंगरौली। जिले के जियावन थाने में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस एसडीओपी ने थाना पहुंचकर मामला संज्ञान में लिया। बताया जा रहा है कि थाना पहुंचे दो परिवारों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि बात विवाद तक पहुंच गई और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। वहीं अब पुलिस अपनी कार्यवाही में जुटी हुई है।

  • सिंगरौली के जियावन थाना का मामला
  • क्रिकेट के मामले में चल रही थी पुरानी रंजिश
  • थाना पहुंचे दोनों पक्षों के बीच हुआ विवाद
  • पुलिस एसडीओपी ने दिया जांच का अश्वासन

देवसर एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि क्रिकेट के मामले में पुरानी रंजिश थी जिसके चलते थाना पहुंचे दोनों पक्षों के परिवारजनों के बीच मारपीट हुई जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि जबतक मौके पर पहुंचे तो भीड़ तितर बितर हो चुकी थी और थाना के अंदर मारपीट मामले में जांच का अश्वासन दिया गया।