नागदा। उज्जैन जिले के नागदा में कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध स्वामी ने भाजपा के जनप्रतिनिधी पर धार्मिक मेले की आड़ में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। बता दें कि एक प्रेसवार्ता के दौरान सुबोध स्वामी ने वर्ष 2019 में आयोजित हुए महाशिवरात्रि मेले के दौरान भाजपा जनप्रतिनिधि के नेतृत्व में 26 लाख से अधिक का घाटा लगने की बात कहते हुए भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुबोध स्वामी ने बताया कि वर्ष 2019 में लगभग 30 लाख 13 का खर्च नगर पालिका के भाजपा जनप्रतिनिधि द्वारा किया गया था और आय के रूप में लगभग 3 लाख 84 हजार रूपए प्राप्त हुए है, जिससे पता चलता है कि 26 लाख से अधिक का घाटा झेलना पड़ा। बताया गया कि कांग्रेस के कार्यकाल में तथा विधायक दिलीप सिंह गुर्जर के नेतृत्व में नगर पालिका को वर्ष 2020 में मात्र 3 लाख 50 का घाटा हुआ, जो आंकड़ा अब कम हुआ है।
