BJP leader

भाजपा नेता ने नागदा सीएमओ से की अभद्रता, नागदा विधायक ने की निंदा

नागदा। नगर पालिका अधिकारी ने एक भाजपा नेता पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि नागदा से भाजपा मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल द्वारा सीएमओ बसंतसिंह रघुवंशी तथा सफाई कर्मीयों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद कांग्रेस विधायक दिलीप सिंह गुर्जर ने निंदा की।

नगर पालिका सीएमओ बसंतसिंह रघुवंशी ने बताया कि विगत में एक नामंत्रण के लिए भाजपा नेता आए थे जिसको लेकर अनबन बनी हुई थी लेकिन बीते दिन लाॅकडाउन के लिए पास की मांग को लेकर भाजपा नेता सीएम अतुल आए और पास नहीं बनाने पर दुव्र्यवहार करते हुए जान से मारने की भी धमकी दी। हालांकि दूसरी ओर कांग्रेस विधायक दिलीप सिंह गुर्जर ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

Back To Top