नागदा में ब्राह्मण महिलाओं ने वृद्धजनों को बांटे कंबल

Brahman Mahila Mandal

नागदा। उज्जैन जिले के नागदा में अखिल भारतीय औदीच्य ब्राह्मण महासभा महिला मंडल की महिलाओं द्वारा नववर्ष 2020 के अवसर पर अटल वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान मंडल महिला जिलाअध्यक्ष निर्मला रावल, कमलकांता उपाध्याय, वंदना त्रिवेदी, तारा शर्मा, सरोज पंड्या, सीमा पंड्या, बिंदु दवे, अर्चना दवे, रेखा पंड्या, वंदना रावल, वर्षा मेहता, आध्या मेहता मौजूद रहीं।