नागदा पूर्व विधायक दिलीप सिंह ने लिया फसलों का जायजा

Dilip singh shekhwat

नागदा। उज्जैन जिले के नागदा से भाजपा पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत ने नागदा एसडीएम तथा कृषि विभाग अधिकारी के साथ फसलों का सर्वे किया। बताया जा रहा है किसानों द्वारा उनकी फसल अचानक पीली पड़ने के बाद खराब होने की जानकारी पूर्व विधायक को दी गई थी जिसके बाद अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक दिलीप सिंह ने किसानों से चर्चा की।

  • कृषि विभाग अधिकारी सहित एसडीएम भी मौजूद
  • बड़ागाव और भीकमपुर पहुंचे पूर्व विधायक
  • अचानक पीली पड़ी फसल का सर्वे शुरू
  • सरकार से मुआवजे की आस लगाए बैठा किसान

पूर्व विधायक सहित अधिकारियों ने बड़ागाव और भीकमपुर का दौरा किया जहां इस दौरान किसानों से भी जानकारी ली गई। वहीं फसल खराब होने के बाद अब किसानों ने सरकार से मुआवजे की आस लगाई है जिसके लिए प्रशासन ने सर्वे कराना शुरू कर दिया है।