Nagda corona update

नागदा में कोरोना वाॅरियर स्वास्थ्य कर्मियों का किया सम्मान

नागदा। कोरोना वायरस की महामारी के दौरान लाॅकडाउन के बाद भी समाजसेवी में जुटे कोरोना वाॅरियर्स का नागदा में सम्मान किया गया। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग स्टाॅफ सहित डाॅक्टर्स का भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं द्वारा सिविल हॉस्पिटल पहुंचकर सम्मान किया गया और उनके कार्य के लिए उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सी एम अतुल, पूर्व विधायक दिलिप सिंह शेखावत, जितेंद्र गहलोत सहित, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक मालवीय, पूर्व केबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत सहित बीएमओ कमल सोलकी पूरा स्वास्थ्य अमला मौजूद रहा।

Back To Top