नागदा नपा अध्यक्ष का आरोप विधायक ने नहीं होने दिया एक काम

नागदा – उज्जैन जिले के नागदा में नगर पालिका अध्यक्ष तथा भाजपा पाषर्दों द्वारा महापुरूष की मूर्ती लगाने के प्रयास के बाद गिरफ्तारी के मामले से अब राजनीतिक माहौल गरमराया हुआ है। जहां एक ओर बीते दिनों कांग्रेस विधायक दिलिप सिंह गुर्जर ने एक प्रेस वार्ता कर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक मालवीय के इस कृत्य को सिर्फ ढोंग बताया था तो वहीं अब भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष अशोक मालवीय ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस नेताओं पर जमकर तंज कसा।

नगर पालिका अध्यक्ष अशोक मालवीय ने बताया कि कांग्रेस विधायक ने एक वर्ष में नगर पालिका का एक भी काम नहीं होने दिया। आरोप लगाया गया कि अधिकारी पर दबाव बनाकर फिल्टर प्लांट में रखी मूर्तियों तक पहुंचने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया, जबकि परिषद के जिम्मेदारों को रोकने के लिए जिले भर से पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हालांकि आगामी तीन दिनों के बाद मूर्ती स्थापना की कार्यवाही को अंजाम देने की बात कही गई।

You May Also Like

More From Author