Nagda Police

उज्जैन के नागदा अंतर्गत रोहल खुर्द मर्डर केसा का हुआ खुलासा

नागदा। उज्जैन जिले के नागदा अंतर्गत ग्राम रोहलखुर्द में विगत दिनों एक व्यक्ति का शव मिला था जिस मामले में पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक थाना मंडी पुलिस को विगत 20 फरवरी को ग्राम के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी जिसकी पहचान मनोहर के रूप में हुई थी।

सीएसपी मनोज रतनाकर ने खुलासा करते हुए बताया कि विवेचना के दैरान संदिग्द्ध आरोपी विनोद को अभिरक्षा में लेकर पूछतछ की गई जिनसे वारदात करना कबूला। वहीं हत्या की वजह मामूली विवाद बताया जा रहा है जो कि चोरी के मामले में भी आरोपी थे।

Back To Top