Party worker scuffles with voter in Nagda

नागदा में पार्टी कार्यकर्ता ने की मतदाता से हाथापाई, वीडियो वायरल

नागदा में विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे मतदान के दौरान पार्टी विशेष के कार्यकर्ता के खिलाफ मतदाता द्वारा शिकायत की गई है. बताया गया कि मतदान के लिए दवाब बनाया जा रहा था जिसकी शिकायत मिलते ही मौके पर पुलिस सहित कांग्रेस विधायक दिलीप सिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे और मतदाता की शिकायत सुनी. वहीं दूसरी ओर वार्ड 23 के मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद मौके पर जांच दल पहुंचा. जिस दौरान टेस्ट वोट असिद्ध पाए जाने पर एफआईआर दर्ज की गई है.

Back To Top