नागदा में अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

उज्जैन। जिले के नागदा में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अजाम दिया गया। बता दें कि नागदा में कच्चे शमशान भूमि पर किए गए अतिक्रमण को तहसीलदार राजेन्द्र गुहा के नेतृत्व में हटाया गया। जानकारी के मुताबिक बुलडोजर की मदद से प्रशासन ने अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की है जो जमीन विवादित भूमि होने के मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। हालांकि नगर पालिका अमला एवं प्रशासनिक अमले ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध रूप से निर्माण को ध्वस्त किया गया जबकि कब्जा किसने किया इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

  • तहसीलदार राजेन्द्र गुहा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
  • न्यायालय में भी विचाराधीन है जमीन विवाद मामला
  • शमशान भूमि पर किया गया कब्जा हटवाया

You May Also Like

More From Author