ujjain commissioner ravi kumar

उज्जैन कमिश्नर ने नागदा तहसील में किया निरीक्षण

नागदा। उज्जैन कमिश्नर रवि कुमार (IAS Ravi Kumar) जिले के नागदा दौरे पर रहे। बता दें कि उज्जैन कमिश्नर रवि कुमार ने नागदा तहसील कार्यालय पहुंचकर कार्यों के संबंध मेंजानकारी लेते हुए परिसर का निरीक्षण किया। जानकारी के मुता बिक प्रकरणों की कार्रवाई को लेकर जानकारी ली गई जिसमें मुख्य तौर पर जाति प्रमाण पत्र, लेंड रेवेन्यू, अपराधिक केस, डायवर्सन केस, ड्यूटी संबंधित जानकारी ली गई। उज्जैन कमिश्नर ने बताया कि कुछ केस के निराकरण की गति धीमी पाई गई जिसमें सुधार के निर्देश दिए गए। वहीं दूसरी ओर तहसील में स्टाॅफ की कमी के सवाल पर कमिश्नर ने प्रदेश शासन की स्वीकृति के बाद स्टाॅफ बढ़ाने की बात कही।

DOWNLOAD

Back To Top