IAS Ashish singh

उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह पहुंचे नागदा, लाॅकडाउन व्यवस्थाओं का जाजया लिया

नागदा। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह तथा पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने नागदा पहुंचकर जनप्रतिनिधि तथा अधिकारियों से चर्चा कर कोरोना की महामारी से बचने के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं जिलाधिकारी के आगमन पर भाजपा के पूर्व विधायक दिलिप सिंह शेखावत द्वारा अभिनंदन किया गया जबकि नागदा के अहम मुद्दों पर चर्चा की। वहीं लाॅकडाउन के दौरान किसान, व्यापारी तथा श्रमिकों की मांगों के तहत हर संभव मदद की अपील की गई।

अधिकारी ने बताया कि काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग टीम अच्छे तरीके से काम कर रही है जिसके तहत 371 टीमें काम कर रही है। बताया गया कि घर घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। हालांकि जनता, प्रेस, शासन प्रशासन को कोरोना की जंग मिलकर लड़ने की बात कहते हुए सभी से सहयोग करने की अपील की गई।

Back To Top