Vikas Dubey Arrested: प्लानिंग के साथ किया सरेंड, उज्जैन में गिरफ्तार

Vikas dubey arrested

उज्जैन। कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को मध्य प्रदेश के प्रेसिद्ध महाकाल मंदिर से पकड़ लिया गया है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने खुद सुरक्षा गार्ड को बताया जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर विकास दुबे को गिरफ्तार किया।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या के बाद गैंगस्टर विकास दुबे फरार चल रहा था जिसके बाद अब मध्य प्रदेश के उज्जैन में विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे पर ढाई लाख का इनाम पांच लाख कर दिया गया, लेकिन अब दुबे को उज्जैन से पकड़ लिया गया है।

vikas dubey cctv

चैकाने वाली बात है कि विकास दुबे ने मीडिया को बुलाया और पूरी प्लानिंग के साथ थाने के करीब ही सरेंडर किया। नेटवर्क इतना ज्यादा मजबूत है कि बकायदा मीडिया वालों के सामने पुलिस थाने के पास विकास दुबे ने सरेंडर किया। बताया जा रहा है कि एन्काउंटर के डर से विकास दुबे ने योजनाबद्ध तरीके से सरेंडर किया।

अब उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम उज्जैन पहुंचकर विकास दुबे को अपनी अभिरक्षा में लेगी। सूत्रों के मुताबिक फरीदाबाद से किसाी के साथ मध्य प्रदेश का रास्ता वाहन से तय किया, जबकि योजनाबद्ध तरीके से प्रीप्लानिंग कर विकास दुबे ने सरेंडर किया।

narottam mishra
FILE PHOTO

नरोत्तम मिश्रा बोले कि मध्य प्रदेश को बड़ी कामियाबी मिली है। मप्र पुलिस को अल्र्ट मोड पर रखा था और पूरी निगाह रखी जा रही थी। मिश्रा बोले हमारी पुलिस किसी को नहीं छोड़ती है, और अब विकास दुबे हमारी कस्टडी में है।