उमरिया के पाली में 700 मरीजों की हुई कोरोना जांच, सभी निगेटिव

Birsinghpur pali corona

उमरिया। जिले के बीरसिंहपुर पाली में कोरोना की महामारी से सतर्कता और बचाव को लेकर स्थानीय स्वास्थ्य अमला पूरी सतर्कता से लगा हुआ। बीएमओ डॉक्टर व्हीके जैन ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य अमला पूरी सजगता के साथ उपचार और परामर्श के लिए तत्पर है जिसके तहत अस्पताल और ग्रामीण क्षेत्र में सभी आवश्यक सेवाएं दी जा रही है।

बीएमओ ने बताया कि 23 मार्च से करीब 700 लोगो की जांच की जा चुकी है, और अभी तक एक भी कोरोना की पाॅजिटिव रिपोर्ट नहीं आई है। हालांकि सभी को लाॅकडाउन के नियमों का पालन करते हुए इस बीमारी से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।