कोरोना से जंग, नगादा एसडीएम को सौंपा 2.51 लाख का चेक

Nagda eint bhatta sangh

नागदा। क्षेत्र के ईंट भट्टा संघ ने सरकार के सहायता कोष में कोरोना के खिलाफ जंग के लिए 2 लाख 51 हजार रूपयों की आर्थिक मदद की है। बता दें कि ईंट भट्टा संघ ने नागदा एसडीएम आरपी वार्मा को 2 लाख 51 हजार रूपयों का चेक सौंपा है। हालांकि समजसेवियों ने प्रशासन को निरंतर आमजन की सुरक्षा के मदद्नेज़र काम करने के लिए तहेदिल से आभार माना। मोतीलाल प्रजापत ने बताया नगर का प्रशासन जिस मुस्तैदी से इस बीमारी से लड़ रहा हैं, उसके लिए पूरे विभाग को हम सब की और से धन्यवाद देते हैं।