उमरिया के मानपुर में यात्रियों से भरी बस पलटी

Manpur Umaria

उमरिया। मानपुर के भेडारी नदी के पास एक यात्री बस पलटने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। बता दें कि शहडोल जिले के व्योहारी से मानपुर होकर कटनी तक जाने वाली परमार ट्रेवल्स की बस उमरिया जिले के मानपुर के पास पलटी है जिस बस में तकरीबन 45 यात्री सवार थे जिनमें से तकरीबन एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं।

 

  • मानपुर के भेडारी नदी के पास हुई दुर्घटना
  • बस में सवार थे तकरीबन 45 यात्री
  • बस दुर्घटना में एक दर्जन यात्री घायल हुए

वहीं सीधी दुर्घटना के बाद चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत मानपुर क्षेत्र में अभी तक यात्री बसों का चैकिंग अभियान शुरू नहीं हुआ है जिसपर मानपुर एसडीएम सिद्धार्थ पटेल ने बताया कि उमरिया आरटीओ विभाग के प्रतिनिधि की आवश्यकता है और समय निर्धारित होने के बाद चैकिंग कराई हो सकेगी।