पिकअप में भरा जा रहा था राशन, ग्रामीणों ने पकड़ा

Jhalwar Umaria

उमरिया। जिले के मानपुर में उचित मूल्य की दुकान से अवैध रूप से पिकअपवाहन में  राशन भरकर लेजाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिकमानपुर के ग्राम झलवार का यह मामला है जहां दुकान के सेल्समैन अजिता द्विवेदी के रिश्तेदार द्वारा रात्रि लगभग दो बजे पिकअप वाहन के माध्यम से राशन भरकर ले जानी की तैयारी कर रहे थे तभी ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को घेर लिया। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना शाखा प्रबंधक तथा खाद्य अधिकारी को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे।