उमरिया के अमहा टोला में एक वर्ष पहले बनी पुलिया हुई क्षतिग्रस्त

Amha Tola Umaria

उमरिया। जिले के पाली जनपद पंचायत के अमहा टोला में लगभग 5 लाख रूपयों की लागत से पिछले वर्ष बनी पुलिया का निर्माण इन दिनों सुर्खियों बटोर रहा है। दरअसल पुलिया निर्माण के एक वर्ष बाद ही आज पुलिया क्षतिग्रस्त होने लगी है, जिसके बाद अब ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाने का दौर शुरू हो गया है। वहीं निर्माण के संबंध में कैमरा24 संवाददाता प्रवीण तिवारी ने ग्रामीणों से बात की।

ग्रामीणों का कहना है कि जब इस पुलिया का निर्माण हो रहा था तो किसी अधिकारी या कर्मचारी ने मौका मुआयना किया या नहीं यह जानकारी तक ग्रामीणों को नहीं मिली जबकि निर्माण शुरू होने पर ही ग्रामीणों को पुलिया बनने की जानकारी मिली। हालांकि निर्माण गुणवत्ताहीन तरीके से किया गया है यह तस्वीरें ही बयां कर रही है। वहीं इस मामले में उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने भी जांच का अश्वासन दिया।