उमरिया की बरबसपुर बीट में मिला तेंदुए का शव

barbaspur beat Umaria

उमरिया। जिले की बरबसपुर बीट में एक तेंदुए का शव मिला है जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर वन विभाग टीम ने पहुंचकर तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि बिरसिंहपुर पाली वनपरिक्षेत्र के बरबसपुर बीट के कक्ष क्रमांक आर एफ 576 में नर तेंदुए का शव मिला है, जो कि बीती शाम देखा गया था।

  • वन विभाग टीम मौके पर पहुंची
  • बरबसपुर बीट के आर एफ 576 में मिला शव
  • तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • जांच में जुटी वन विभाग टीम

शव दिखने की सूचना के बाद वन विभाग टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। जबकि प्राथमिक जानकारी मिली है कि तेंदुए के शव से दांत, पंजे के नाखून भी गायब है।