उमरिया के बरहाई में अवैध परिवहन करते पकड़ा गया हाइवा वाहन

barhai umaria

उमरिया। जिले के बरहाई में यात्री प्रतीक्षालय के पास गिट्टी और मुरम का अवैध परिवहन करते हुए राजस्व अमले ने हाइवा को जप्त किया है। बता दें कि बिरसिंहपुर पाली थाना अंतर्गत ग्राम बरहाई के यात्री प्रतीक्षालय के पास मुरूम और गिट्टी का अवैध परिवहन एवं क्षमता से अधिक भरे जाने पर कार्रवाई की गई है। वहीं मौके से चालक देव सिंह को भी अभिरक्षा में लिया गया है जिसके द्वारा कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। हालांकि राजस्व अमले ने मौका पंचनामा कर वाहन की जप्ती कार्यवाही की।

  • मुरम और गिट्टी का हो रहा था अवैध परिवहन
  • पंचनामा कर वाहन को किया गया जप्त
  • यात्री प्रतीक्षालय के पास रोका गया वाहन