Headlines
umaria barbaspur

बरबसपुर बीट में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका

उमरिया। जिले की बरबसपुर बीट में एक तेंदुए का शव मिलने के बाद अब उसका शिकार होने की संभावना जताई जा रही है, बता दें कि बीति शाम तेंदुए का शव मिलने की सूचना के बाद दिन के समय मौके पर पहुंची वन विभाग टीम ने तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

  • तेंदुए के शव से पंजे का नूखन नहीं मिला
  • शिकार होने की दिशा में भी जांच जारी
  • बीति शाम मिला था तेंदुए का शव

डीएफओ, आरएस सिकरवार ने बताया कि तेंदुए के शव से पंजे का नूखन नहीं मिला है जबकि दांत नहीं मिलने की पुख्ता जानकारी अधिकारी द्वारा नहीं दी गई। वहीं तेंदुए के तार में फसने से मौत की बात कही गई है जिसके शिकार होने की दिशा में भी जांच की जा रही है।

Back To Top