उमरिया। जिले के पाली अंतर्गत वार्ड 5 में लगभग 7 लाख रूपयों की लागत से पक्की सड़क बनाई जा रही है जिसमे ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य किए जाने का मामला सामने आया है। रोड निर्माण में काली रेत का उपयोग किया जा रहा है तो वही दूसरी ओर रोड में वाइब्रेटर मशीन भी चलाई नहीं जा रही है, जिसके चलते नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी सहित इंजीनियर की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
गुणवत्ताविहीन कार्य किये जाने के संबंध में नगर सीएमओ का कहना है कि इंजीनियर के निरीक्षण दौरान काली रेत का उपयोग नहीं पाया गया जबकि कुछ जगहों पर वाइब्रेटर मशीन नही चलाई गई जिसके तहत ठेकेदार के हिसाब में कटौती की जाएगी।
हालांकि नगर पालिका अधिकारी द्वारा शायद इंजीनियर व ठेकेदार के बचाव में जानकारी साझा की गई और अब देखना होगा कि नगर पालिका लापरवाही करने वालों पर क्या कार्रवाई करती है।
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More
साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और रेडियो जॉकी महवश को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं… Read More
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए Mahila Samman Yojana की घोषणा की है,… Read More
विदिशा – पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भोपाल मंडल के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी की मौजूदगी में… Read More