बीजेपी में शामिल हुई उमरिया की ज्ञानवती सिंह

Gyanvati Singh umaria BJP

उमरिया। जिले की कांग्रेस नेत्री ज्ञानवती सिंह (Gyanvati Singh) ने कांग्रेस छोड़कर अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बता दें कि उमरिया जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानवती सिंह ने भोपाल में बीजेपी प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।

वहीं सूत्रों से जानकारी मिली है कि ज्ञानवती सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद अब उनके समर्थक भी बीजेपी की सदस्यता लेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया की ज्ञानवती सिंह समर्थक है जिनके भाजपा में शामिल होने के बाद ज्ञानवती सिंह ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।