गणतंत्र दिवस पर मंत्री मीना सिंह ने उमरिया में किया ध्वजारोहण

minister meena singh

उमरिया। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर उमरिया में मंत्री मीना सिंह द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर ध्वजारोहण किया गया। मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जिसके बाद मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह के दौरान मंत्री ने परेड का निरीक्षण करने के बाद खुले आसमान में गुब्बारे भी छोड़े।

  • जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन
  • अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
  • परेड की सलामी लेकर खुले आसमान में छोड़े गुब्बारे

समारोह में जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल सहित बांधवगढ विधायक शिवनारायण सिंह, जिला पंचायत सीईओ अंशुल गुप्ता, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, एएसपी रेखा सिंह, बांधवगढ एसडीएम नीरज खरे, संयुक्त कलेक्टर अनुराग सिंह, पुलिस एसडीओपी केके पाण्डेय, भाजपा नेता दिलीप पाण्डेय, राकेश शर्मा, शंभूलाल खट्टर, धनुषधारी सिंह, रानी शुक्ला एवं प्रदीप सोनी मौजूद रहे।