उमरिया। मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति स्व.प्रणव मुखर्जी को पूर्व प्रधानमंत्री कह दिया, जिनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल मध्य प्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह से मीडिया द्वारा मध्य प्रदेश में खाद्यान्न वितरण में हो रही देरी को लेकर सवाल पूछा गया था जिसको लेकर मंत्री बिसाहूलाल सिंह की जुबान लड़खड़ाई और पहले उन्होने प्रधानमंत्री और भी पूर्व प्रधानमंत्री कहते हुए प्रणव मुखर्जी के निधन के बाद हुए राष्ट्रीय शोक कारण खाद्यान्न वितरण में देरी होने की बात कही।
- शिवराज सरकार में मंत्री हैं बिसाहूलाल सिंह
- मध्य प्रदेश के खाद्य मंत्री हैं बिसाहूलाल सिंह
- खाद्यान्न वितरण में देरी पर पूछा गया था सवाल
- राजकीय शोक की वजह से वितरण में हुई देरीः मंत्री
वीडियो में मंत्री बिसाहूलाल सिंह का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन के चलते प्रदेश में घोषित राजकीय शोक की वजह से खाद्यान्न वितरण में देरी हुई है, जबकि इसमें उनका दोष नहीं होने की बात कही गई। हालांकि बिसाहूलाल सिंह का यह अजीब बयान अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।