पाली में कोरोना कर्फ्यू लगने के बाद पुलिस प्रशासन सख्त

Pali umaria corona curfew

उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली नगर में कोरोना कर्फ्यू के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा संक्रमण को रोकने के लिए सख्ती बरती जा रही है जिसके तहत बेवजह बाहर घूमने वाले लोगों सहित लापरवाही बरतने वाले व्यापारियों के खिलाफ के आदेशों का उल्लंघन करने के मामले में कार्रवाई की जा रही है इसी के तहत पाली के 2 व्यापारिक प्रतिष्ठान के मालिकों पर मामला दर्ज किया गया है।

  • 22 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक है कोरोना कर्फ्यू
  • अतिआवश्यक सेवाओ के लिए दी गई है छूट

दरअसल उमरिया जिले में 15 अप्रैल से 22 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है जिस दौरान अतिआवश्यक सेवाओ के लिए सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक की छूट दी गई है। वहीं कर्फ्यू के दौरान प्रतिष्ठान खोलने पर प्रशासन ने कार्रवाई की।