उमरिया जिले के पाली में मीट मार्केट को शिफ्ट करने की मांग

meat market pali umaria

उमरिया। जिले में औद्योगिक व दर्शनीय स्थल के नाम से विख्यात बिरसिंहपुर पाली नगर में हाइवे सड़क मार्ग किनारे मीट मार्केट संचालित हो रहा है जिसका नगर के समाजसेवियों ने विरोध करते हुए मार्केट को हटाने की मांग की है। बता दें कि युवा समाजसेवियों ने इस मार्केट को कहीं दूसरी स्थान पर संचालित किए जाने की मांग की है।

प्रारंभ नई सुबह समाजसेवी संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि दुकानों के कारण आसपास की आबोहवा खराब हो रही है जबकि क्षेत्र में हिंदू धार्मिक स्थल भी है जहां आने वाले लोगों को पेरशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि नगर परिषद सीएमओ आभा त्रिपाठी ने जल्द ही इन दुकानों को अन्यत्र व्यवस्थित कराने का आश्वासन दिया।