पाली में पावर इंजीनियर्स ने मनाया स्थापना दिवस

pali Umaria

उमरिया। पाली में पावर इंजीनियर एवं एम्पलाइज एसोसिएशन द्वारा कम्बल वितरण कर 9वां स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। वही ठंढ को देखते हुए एमपीईबी कॉलोनी में सेवा दे रहे गरीब परिवार के जरूरत मंद लोगो को कम्बल वितरण किया गया। इसके साथ-साथ एसोसिएशन के सभी सदस्यों की उपस्थिति में कार्यालय में केक काटकर 9वां स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया।

https://youtu.be/2RympWLWcYk

वहीं एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव ने कहा कि हमारा संगठन सभी कर्मचारियों के साथ है हम लोग हमेशा इस तरह के कार्य करते रहेंगे गरीबो के मदद के लिए हमेशा तैयार है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रहलाद सिंह क्षेत्रीय सचिव बुधप्रिया आनंद नरेश कलाकार तुलाराम चौरे गोविंद राय देवेंद्र धाकड़ अमरजीत पटेल महेश अहिरवार व अन्य अधिकारियों की रही मौजूदगी।