शहडोल कमिश्नर पहुंचे पाली के एकलव्य विद्यालय

Commissioner RB Prajapati

उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली पहुंचे शहडोल कमिश्नर ने एकलव्य विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से मुलाकात कर जानकारी जुटाने के बाद प्राचार्य व शिक्षकों से चर्चा की। बता दें कि शहडोल कमिश्नर आर बी प्रजापति ने अपने औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय के संचालन की गतिविधियों, दैनिक दिनचर्या के संबंध में विद्यार्थियों तथा स्कूल प्रबंधन से जानकारी जुटाई जिसके साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।