दमोह में महिला अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ाई

Female officer caught taking bribe

दमोह। जिले में लोकायुक्त टीम ने एक महिला अधिकारी को चार हजार रूपयों की रिश्वत लेते पकड़ा है। बता दें कि एक महिला की शिकायत पर सागर लोकायुक्त टीम ने महिला बाल विकास की अधिकारी को रंगे हाथों 4 हजार रूप्यों की रिश्वत लेते पकड़ा।

जानकारी मिली है कि दमोह जिले के तेंदूखेड़ा अंतर्गत घुटरिया ग्राम में संचालित मिनी आंगनवाड़ी केंद्र में भ्रमण के दौरान परियोजना अधिकारी श्वेता सिंह ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भानु कुमारी गौड़ के खिलाफ कार्यवाही प्रस्तावित की थी वहीं इस कार्यवाही को शून्य करने के लिए रिश्वत की मांग की गई।