कुप्रथा रोकने आदिवासियों को किया जागरूक

Tibals Awakening Camp

उमरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा ग्राम हर्रवाह में आदिवासियों के अधिकारों और प्रवर्तन के विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक साक्षरता शिविर में दिल्ली से आये अतिथियों द्वारा ऑपरेशन संजीविनी के माध्यम से बच्चों को दागने जैसी कुप्रथा को रोकने के लिएस्थानीय ग्रामीणों को जागरूक किया गया साथ ही कानून संबंधित जानकारियां ग्रामीणों को दी गई।