उमरिया भाजपा ने मनाया जीत का जश्न, प्रदेश में रहेगी शिवराज सरकार

Umaria BJP Celebeated MP Upchunav Win by BJP

उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली में बीजेपी नेता कार्यकर्ताओं सहित जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे द्वारा प्रदेश में हुए उपचुनाव में बीजेपी की जीत का जश्न मनाया। बता दें कि अनुपपुर विधानसभा उपचुनाव सहित मध्यप्रदेश की लगभग 20 सीटों पर बीजेपी की जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर है।

  • पाली में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
  • एमपी उपचुनाव में बीजेपी की जीता पर जश्न
  • आतिशबाजी कर मिठाईयां भी बांटी

उमरिया जिले के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ मिठाईयां बांटी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस जीत का श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेतृत्व को दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह भाजपा के जनहित कार्यो का नतीजा था जिसे जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है।