umaria bjp dilip pandey

औरंगाबाद हादसे में मृत मजदूरों के परिवार से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय

उमरिया। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन हादसे का शिकार हुए उमरिया जिले के मजूदरों के परिजनों से मिलने भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडेय पहुंचे। बता दें कि इस दौरान जिलाअध्यक्ष ने परिजनों को ढांडस बंधाते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया। गौरतलब है कि बीते दिनों औरंगाबाद ट्रेन हादसे में उमरिया जिले के ग्राम चिल्हारी व ममान क्षेत्र के 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जिनके शवों को विशेष ट्रेन के माध्यम से उमरिया और फिर एम्बुलेंस के माध्यम से गृह क्षेत्र तक पहुंचाया गया था। हालांकि घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

Back To Top