माँ बिरासनी मंदिर में उमरिया डीएम ने की कलश स्थापना

IAS Swarochish Somvanshi

पाली। उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित बिरासिनी देवी माता मंदिर (Virasani Mandir Pali) में पूजा अर्चना के साथ नवरात्रि की शक्ति उपासना प्रारंभ हो चुकी है। पहली पूजा के लिए जिला कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी (IAS Swarochish Somvanshi) ने कलश स्थापना कर मां बिरासनी देवी कीआरती उतारी। शक्ति उपासना के महापर्व नवरात्रि के प्रथम दिन मां बिरासिनी देवी  मंदिर में सुबह से ही श्रद्घालुओं का तांता लगना शुरू हो गया।

जानकारी के मुताबिक उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में स्थापित महिसासुरमर्दनी मां बिरासिनी की प्रतिमा 10 वीं शता ब्दी की है। उस समय के कल्चुरी नरेशों ने इस प्रतिमा की स्थापना पाली में की थी। बाद में यह प्रतिमा एक तालाब में पाई गई जिसके बाद मंदिर निर्माण कराया दिया गया।

DOWNLOAD