उमरिया पहुंची केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, ज्वालाधाम और बिरासनी मंदिर में किए दर्शन

Union minister renuka singh

उमरिया। केंद्रीय मंत्री और सरगुजा सांसद रेणुका सिंह अपने अल्प प्रवास पर उमरिया जिले के नौरोजाबाद स्थित उचेहरा धाम दर्शन करने पहुंची जिस दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे सहित कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया। बता दें कि दर्शन के बाद केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने ज्वालाधाम की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए कुछ सुधार को लेकर भी चर्चा की। वहीं दूसरी ओर बिरसिंहपुर पाली स्थित माता बिरासनी मंदिर पहुंचकर भी मंत्री ने दर्शन किए।

  • केन्द्रीय मंत्री ने किए उचेहरा के ज्वालाधाम में दर्शन
  • पाली स्थित माता बिरासनी मंदिर भी पहुंची मंत्री

उनके प्रवास पर नरोजाबाद मंडल अध्यक्ष योगेश द्विवेदी राकेश द्विवेदी, भाजपा वरिष्ठ नेता सरजू प्रसाद अग्रवाल, प्रकाश पालीवाल, गोपाल वासवानी, बृजेश उपाध्याय, बृजेश सिंह तिवारी, प्रदीप सोनकर, संतोष यादव, पारस गौतम, आईटीसेल प्रभारी कल्लू बर्मन एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।