उमरिया। पेयजल संकट का ग्रामीणों को सामना न करना पड़े इसके लिए प्रदेश सरकार ने सभी जिले में विशेष व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए है लेकिन सरकार की इस मंशा पर जिम्मेदार पलीता लगा रहे हैं। दरअसल उमरिया के करकेली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सस्तरा के ग्रामीणों ने बीते दो माह से पेयजल व्यवस्था ठप होने पर सरपंच सचिव की लापरवाही बताया।
ग्रामीण महिला ने बताया कि पेयजल के लिए ग्रामीणों से 100-100 रूपए लिए गए लेकिन कोई कार्य नहीं हुआ। जानकारी दी गई ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलबध नहीं हो पा रही हैं। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण ने बताया कि एक ही हैंडपम्प से लोग बारी बारी से पानी भरते हैं और दो माह से लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। बताया गया कि क्षेत्रीय तहसीलदार द्वारा भी इस समस्या निराकरण के लिए आश्वासन दिया गया था जो आज तक पूरा नहीं हुआ।
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More
साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और रेडियो जॉकी महवश को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं… Read More
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए Mahila Samman Yojana की घोषणा की है,… Read More
विदिशा – पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भोपाल मंडल के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी की मौजूदगी में… Read More