Dhurare Village Vidisha

ग्यारसपुर के ग्राम धूरेरा में क्षतिग्रस्त मार्ग और पानी की समस्या से परेशान रहवासी

ग्यारसपुर – विदिशा जिले के ग्यारसपुर के ग्राम धूरेरा की हरिजन बस्ती के रहवासी क्षतिग्रस्त मार्ग ओर पानी की समस्या से काफी परेशान हैं। लोगों ने बताया कि 2 साल पहले ही सीसी रोड का निर्माण हुआ था लेकिन अब मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है। आरोप लगाया गया कि सरपंच और सचिव की मिलीभगत के कारण मार्ग का गुणवत्ताहीन निर्माण हुआ था।

वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने पानी की समस्या से भी अवगत कराते हुए बताया कि मोहल्ले में सिर्फ एक ही हेंडपंप है जो कि लगभग तीन माह से बिगड़ा पडत्रा है। इस संबंध में अधिकारियों को सूचित कराया गया लेकिन अभी तक कोई भी सुधार कार्य नहीं कराया गया जिससे ग्रामीण काफी परेशान हैं।

Back To Top