भजन गायक अनूप जलोट पहुंचे स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल

Anup Jalota vidisha

विदिशा। धर्मश्री द्वारा आयोजित भजन संध्या में अपनी प्रस्तुति देने भजन गायक अनूप जलोटा विदिशा पहुंचे जहां भजन संध्या से पूर्व अनूप जलोटा ने स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल पहुंचकर प्रबंधन से मुलाकात की। अनूप जलोटा ने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते की वहीं इसके पश्चात कुछ भजनों की प्रस्तुति भी दी गई।

विद्यालय के संचालक एवं प्रवंधक मंडल ने अनूप जलोटा का पुष्पगुच्छ एवं शाल श्रीफल से स्वागात किया जबकि संचालक योगेन्द्र सिंह राणा ने विद्यालय का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।