उदय नगर कॉलोनी के वार्डवासियों ने निकाली चुनरी यात्रा

Chunari yatra

विदिशा। नवरात्रि के अवसर पर विदिशा में माता भक्तों द्वारा चुनरी यात्रा निकाली गई। बता दें कि उदय नगर कॉलोनी के रहवासियों द्वारा चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया जो कि मुख्य मार्गों से होती हुई दुर्गानगर स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची जहां माता को चुनरी अर्पित की गई डाॅ संतोष जैन ने बताया कि वार्ड 32 के रहवासियों ने 51 मीटर चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। बताया गया कि वार्ड वासियों का इस यात्रा के लिए काफी सहयोग मिला और अगले वर्ष नवरात्रि के दौरान 101 मीटर की चुनरी यात्रा निकालने की बात कही गई।

DOWNLOAD