Congress Candidates Vidisha | विदिशा : कांग्रेस पार्टी की पहली सूची में ही विदिशा जिले की पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए है। आपको बता दें कि विदिशा विधानसभा से शशांक भार्गव, गंजबासौदा विधानसभा से निशंक जैन, शमशाबाद विधानसभा से ज्योत्स्ना यादव, कुरवाई विधानसभा से सुभाष बोहत, तथा सिरोंज विधानसभा से अशोक त्यागी को कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए टिकट देकर प्रत्याशी के रूप में घोषित किए हैं।
