Congress Prachar Rath

कांग्रेस सरकार का प्रचार प्रसार रथ विदिशा से रवाना

विदिशा। राज्य सरकार द्वारा जय किसान फसल ऋण माफी योजना के साथ-साथ अन्य जनहितैषी निर्णयों का प्रचार-प्रसार करने के बनाए गए रथ को विदिशा विधायक शशांक भार्गव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने प्रचार रथ के माध्यम से प्रदर्शित की जाने वाली वीडियो क्लिपिंग का भी अवलोकन किया। जानकारी के मुताबिक प्रत्येक विकास खण्ड के लिए एक-एक प्रचार रथ मुहैया कराया गया है जो कि मोबाइल प्रदर्शनी एक माह की अवधि में तीन हजार किलोमीटर के दायरे में प्रचार प्रसार करेंगी।

Back To Top