Shamshabad News

शमशाबाद में हुआ बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

शमशाबाद। विदिशा जिले के शमशाबाद अंतर्गत ग्राम पंचायत हटा के आंगनवाड़ी केंद्र 125 में दस्तक अभियान अंतर्गत जन्म से 5 साल तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच टीम में शामिल आशा भार्गव के मुताबिक जिन बच्चों को डायरिया उनको ओआरएस का घोल दिया जा रहा है जबकि खून की जांच, जन्मजात विकृति तथा डवलप्मेंट डिले पाए जाने पर उपचार के लिए हाई सेंटर रेफर किया जाता है।

Back To Top