कुरवाई में लूट की मनगढंत कहानी रची, 5 आरोपी गिरफ्तार

kurwai police vidisha

कुरवाई। बीते दिनों कुरवाई के भौरासा के पास किराना व्यापारी के कर्मचारियों के साथ हुई लूट की वारदात का कुरवाई पुलिस ने खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बता दें कि पुलिस ने 48 घंटे में ही लूट का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसके बाद विदिशा एएसपी केएल बंजारा ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया।

  • 70 हजार लूट की मनगढंत कहानी रची थीः पुलिस
  • किराना व्यापारी के कर्मचारियों ने रची लूट की कहानी
  • विदिशा एएसपी ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया

विदिशा एएसपी केएल बंजारा ने बताया कि मंडीबामोरा के किराना व्यापारी के वाहन को लूटने का प्लान व्यापारी के ही कर्मचारियों ने ही बनाया था, जिसमें ड्राइवर और कंडेक्टर सहित तीन अन्य साथियों ने मिलकर लगभग 70 हजार रुपये की लूट की मनगढंत कहानी रची थी।