पंचतत्व में विलीन हुए सिरोंज पूर्व विधायक गोवर्धन उपाध्याय

विदिशा। जिले के सिरोंज से पूर्व विधायक गोवर्धन उपाध्याय के निधन के बाद 6 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर गृह ग्राम लाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ, जिनको श्रद्धांजलि देने पूर्व सांसद प्रतापभानू शर्मा, विदिशा विधायक शशांक भार्गव, प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रभुराम ठाकुर सहित कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहै।

  • अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
  • कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे
  • कांग्रेस के पूर्व विधायक थे गोवर्धन उपाध्याय

बता दें कि पूर्व विधायक स्व गोवर्धन उपाध्याय की पूरी विधानसभा सहित लटेरी क्षेत्र के आनंदपुर में एक अलग ही पहचान थी। वहीं क्षेत्रीय बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने फेसबुक के जरिए पूर्व विधायक गोवर्धन उपाध्याय के निधन पर शोक व्यक्त किया।

You May Also Like

More From Author