सेंट मेरी स्कूल विदिशा के KG सेक्शन शिशु भवन का उद्घाटन

st marys school vidisha kg section building

St. Mary’s School Vidisha : विदिशा के सेंट मेरी हाई सेकेंडरी स्कूल परिसर में केजी सेक्शन के शिशु भवन का 2 अक्टूबर गाँधी जयंती के अवसर पर उद्घाटन कर दिया गया है. इस मौके पर सागर डायसिस के बिशप मार्क जेम्स अतिकलम, फादर साबू, बीजेपी नेता मुकेश टंडन, राकेश शर्मा, संदीप डोंगर सिंह, संस्था मैनेजर फादर फ्रीजो मौजूद रहे. सागर डायसिस के बिशप मार्क जेम्स अतिकलम ने कहा कि विदिशा के बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए यह शिशु भवन एक नया विकल्प होगा. इस नवीन भवन में बच्चों को खेल के साथ शिक्षा देने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त चॉक रहित स्कूल का निर्माण किया गया है. यहां 75 इंच के मल्टी टच एलईडी पैनल लगाए गए हैं. इसके साथ ही आरओ वाटर सिस्टम, लिफ्ट की सुविधा भी दी गई है. वहीं स्पोर्ट्स गार्डन के जरिए युवाओ को फिट रखने का भी प्रयास किया जाएगा.