विदिशा के ग्राम मनकापुर में तेंदुए का कहर, कई ग्रामीण हुए घायल

Leopard attack

विदिशा। जिले के ग्राम पंचायत बोरीरामपुर के ग्राम मनकापुर में तेंदुए का कहर दे खने को मिला। वहीं भयभीत ग्रामीण भी अपने हाथा में धारदार हथियार को बंदूक रखने को मजबूर है जिससे की स्वयं के साथ ग्रामणों की सुरक्षा की जा सके। जानकारी मिली है कि तेंदुए ने कुछ ग्रमीणों को घायल भी किया है जिसके बाद से ही समूचे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वनविभाग को सूचना देने के बाद भी वहां के कर्मचारी क्षेत्र का पता पूछते रहे।