Minister Sachin Yadav

विदिशा पहुंचे मंत्री सचिन यादव, विधायक निवास पर हुआ स्वागत

विदिशा। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री सचिन यादव का विदिशा विधायक शशांक भार्गव के निवास पर आगमन हुआ जहां इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया। मीडिया से रूबरू हुए मंत्री सचिन यादव ने किसान ऋण माफी के दूसरी चरण में किसानों को लाभ दिलाने का काम जारी होने की बात कही।

मंत्री यादव ने बताया कि दूसरे चरण में किसानों का 50 हजार से 1 लाख रूपयों तक का ऋण माफ किया जा रहा है जबकि 15 जनवरी से 30 जनवरी तक उन किसानों को जोड़ने का अभियान चलाया गया है जो किसान ऋण माफी योजना में नहीं जुड़ सके थे।

 

 

Back To Top