शमशाबाद सिरोंज रोड पर सड़क दुर्घटना, बाइक चालक की मौत

shamshabad sironj road

विदिशा। जिले के शमशाबाद में हुए सड़क हादसे के दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक शमशाबाद सिरोंज रोड की यह दुर्घटना है जहां दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हुई है।

  • दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग हुए घायल
  • दो बाइकों की आपस में हुई भिड़ंत

बताया जा रहा है कि हीरापुर जोड़ के पास यह दुर्घटना हुई है जिसकी सूचना लगते ही तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से गंभीर घायलों को भोपाल रेफर कर दिया गया है जबकि मृतक की पहचान हीरापुर निवासी तखत सिंह के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर आगे की कार्यवाही की।